जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने छात्रों का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं तथा नियमित रूप से पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेें। भूपेश शर्मा आज सोलन के सनावर स्थित राजकीय उच्च पाठशाला में पौधरोपण कार्यक्रम के उपरान्त उपस्थित छात्रों, अध्यापकों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने इस अवसर पर औषधीय पौधा बहेड़ा रोपित किया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण का विशेष महत्व है। उन्होेंने कहा कि वृक्ष जहां हमें शुद्ध वायु एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं वहीं इनके माध्यम से पृथ्वी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने में सहायता मिलती है। वृक्ष अनेक जीव-जन्तुओं का सहारा भी बनते हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे लगाए गए पौधौं की पूरी निष्ठा के साथ देखभाल करें ताकि ये पौधे स्वस्थ वृक्षों का आकार लेकर सभी के लिए लाभप्रद बन सकें।
इस अवसर पर लारेंस स्कूल सनावर के अध्यापकों एवं छात्रों ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सोलन राजेश चौहान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव गुरमीत कौर, सीनियर सिविल जज एवं ए.सी.जे.एम कसौली नेहा शर्मा, सिविल जज एवं जे.एम.आई.सी कसौली दिपाली गम्भीर, मुख्य अरण्यपाल सोलन हर्ष वर्द्धन कथूरिया, डीएफओ सोलन आर.एस. जसवाल, राजकीय उच्च पाठशाला सनावर की मुख्य अध्यापिका दिशा शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र इस असवर पर उपस्थित थे।

पर्यावरण संरक्षण को दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं छात्र- भूपेश शर्मा
DNN सोलन













