पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर मिले प्रदेश के पत्रकारों को पेंशन

Others Sirmaur
DNN सराहां
प्रेस क्लब पच्छाद (सिरमौर) की एक बैठक सराहां में संगठन के अध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस (संबद्व एनयूजे) के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में राज्य स्तर पर आ रही पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि वह 16 नवंबर से पूरे प्रदेश के दौरे पर है जिसमें वर्तमान में 7 जिलों में संगठन की सदस्यता हो चुकी है और 27 प्रेस क्लब राज्य इकाई का दामन थाम चुके हैं। बाकी बचे हुए पांच जिलों को भी 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। तीन पत्रकारों रमेश शर्मा, आर.डी पराशर व व संजय राजन को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।
बैठक में प्रेस क्लब पच्छाद के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने पत्रकारों की की समस्याओं से अवगत कराया और सराहां के तमाम पत्रकारों ने एचपीयूजे की सदस्यता लेकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रण लिया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगो में फील्ड और डेस्क के पत्रकारों के लिए पंजाब एवं हरियाणा की तर्ज पर पेंशन का प्रावधान करना शामिल है। इसके अलावा उपमंडल पर दो व जिले पर तीन पत्रकारों को मान्यता देना प्रमुख है। इसके अलावा पत्रकारों का स्वास्थ्य बीमा करना भी इसमें शामिल है। उन्होने कहा कि सभी उपमंडल पर अभी तक प्रदेश सरकारें प्रेस रुम नहीं बना पाई है जिसकी गति को तेज किया जाए। इसके अलावा सुरेश कुमार, देवराज शर्मा व तरुण खुराना को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी सदस्यों को आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे।

News Archives

Latest News