निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की सूचियां का 23 अक्तूबर को किया गया अद्यतन

Kullu Others
DNN कुल्लू
23 अक्तूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) डा0 ऋचा वर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के अनुसार 2-मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले जिला कुल्लू के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों, 22-मनाली, 23-कुल्लू, 24-बंजार तथा 25-आनी(अ0ज0) के मतदान केन्द्रों की सूचियां भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के उपरांत 23 अक्तूबर, 2020 को अद्यतन कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में अब मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 552 है, जिसमें 22-मनाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 109 मतदान केन्द्र, 23-कुल्लू में 154, 24- बंजार में 145 जबकि 25- आनी (अ0ज0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 144 मतदान केन्द्र हैं। उन्होंने बताया कि अद्यतन मतदान केन्द्रों की सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय कुल्लू तथा सम्बंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (उपमंडल अधिकारी (ना0) के कार्यालयों में निरीक्षणार्थ उपलब्ध हैं।

News Archives

Latest News