DNN कुल्लू
23 मई। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी व उपमंडल अधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने जानकारी दी कि कुल्लु विधानसभा -23, निर्वाचन क्षेत्र की फोटो युक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण वर्ष 2024 दिनांक
17अक्टूबर 2023 से 30 नवम्बर 2023 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालय, बूथ लेवल अधिकारी के कार्यालय में तथा प्रत्येक मतदान केंद्र में किया जाएगा।
जिसमें एक जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए पात्र होंगे
उन्होंने कहा कि इसके लिए नए मतदाताओं को प्रारूप 6 में आवेदन करना होगा तथा आवश्यक दस्तावेज के रूप में जन्म तिथि/ आयु प्रमाण पत्र और वर्तमान निवास प्रमाण पत्र की छाया प्रतियां और एक पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो (4.5 सेंटीमीटर *3.5 सेंटीमीटर ) जिसमें पूरे चेहरे के सामने की आकृति स्पष्ट हो को भी संलग्न करना होगा।
पहले से दर्ज नामों को हटाने ( मृत्यु, निवास स्थान परिवर्तन के कारण जो स्थान पर नहीं रहता हो या किसी अन्य कारण से अयोग्य हो) के लिए फार्म 7 में आवेदन करना होगा। अगर वर्तमान मतदाता सूची में आपसे संबंधित प्रविष्टियों जैसे नाम, उम्र, जन्मतिथि फोटो, वर्तमान पते में सुधार करने या वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज नाम को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंदर ही किसी अन्य मतदान केंद्र में स्थानांतरित करने के लिए फॉर्म 8 में आवेदन करना होगा। यह सभी प्रपत्र संबंधित अभिहित अधिकारी या बूथ लेवल अधिकारी से प्राप्त किए जा सकते हैं।
इन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक अपने मतदान केन्द्र, बूथ लेवल अधिकारी, मतदान केन्द्र अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधान सभा क्षेत्र या संसदीय क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए http://ceohimachal.nic.in या
http://voters.gov.in पर लोग इन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान फोटो युक्त मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि भी ऑनलाइन माध्यमों से की जा सकती है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है तथा कोई भी व्यक्ति इंटरनेट की माध्यम से ऑनलाइन प्रारूप/ फार्म, नाम दर्ज करने, हटाने, या संशोधन से संबंधित भरे जा सकते हैं। इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए निर्वाचिन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में दूरभाष 1902222010 पर कार्यालय दिवस में 10:00 बजे से पांच बजे तक फोन करके वांछित सूचना प्राप्त कर सकते हैं।















