नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत किया गया क्विक रिएक्शन मेडिकल टीम का गठन

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

5 अप्रैल। खंड चिकित्सा अधिकारी तियारा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला नगर निगम चुनाव के दौरान आपात चिकित्सा परिस्थितियों से निपटने के लिये क्विक रिएक्शन मेडिकल टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधिकारी आयुष डॉ. मिंकल, डॉ. रितु कथूरिया, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जगजीत सिंह इस टीम का हिस्सा होंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान यह टीम प्राथमिक चिकित्सा सहायता के साथ ही पीपीई किट भी उपलब्ध करवायेगी।

News Archives

Latest News