देहरा के ए.पी.आर.ओ. एलएस राणा हुए सेवानिवृत

Kangra Others
DNN धर्मशाला 
देहरा के सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी लाल सिंह राणा की सेवानिवृति पर शनिवार को जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। राणा विभाग में अपनी 7 वर्ष की सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत हो गये। इससे पूर्व लाल सिंह राणा 32 वर्षों तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी व परिवार के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित किया। इसके उपरांत उनके सम्मान में प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया।

News Archives

Latest News