DNN सोलन
आयुष द्वारा अनीमिया मुक्त हिमाचल की बैठक आज उपायुक्त सोलन विनोद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर शहरी तथा ग्रामीण स्तर अनीमिया मुक्त हिमाचल को लेकर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि युवा पीढ़ी को अनीमिया मुक्त किया जा सके। उन्होंने उच्च तथा प्रारंभिक शिक्षा के उपनिदेशकों, बाल विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी को उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयुर्वेद विभाग को पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आयुष द्वारा अनीमिया मुक्त हिमाचल की शुरूआत हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रदेश की तीन विकास खंडों धर्मपुर, करसेाग एवं ठियोग में की गई थी। अब इन विकास खंडों में सभी आयवुर्ग की जनसंख्या का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया जाएगा तथा अनीमितता पाए जाने वाले की स्थिति में आयुर्वेदिक औषधियों से उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस बार एचबी टैस्ट अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों द्वारा लिया जाएगा।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. आरके दरोच, उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्रवण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चैहान, नेहरू युवा केंद्र से ईरा प्रभात, लेखराज कौशिक, डाॅ. अरविंद गुप्ता व डाॅ. अनिल शर्मा उपस्थित थे।















