जिला सोलन में शनिवार को भी 47 नए मामलें, एक व्यक्ति की कोरोना से मौत

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

26 सिंतम्बर। जिला सोलन में शनिवार को भी कोरोना का कहर थमा नहीं है। जिला में 47 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हुई है। जिला सोलन से शनिवार को विभिन्न संस्थानों में 270 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे से 47 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव व 221 सैम्पल नेगेटिव आए है। इसकी पुष्टि चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन डा. एनके गुप्ता ने की है।

उन्होंने बताया कि सोलन से 187 सैम्पल जांच के लिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए थे। इन 187 सैम्पलों में से 152 सैम्पल नेगेटिव व 35 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 79 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 46 सैम्पल, सीएचसी नालागढ़ में 22 सैम्पल, सीएच बद्दी में 04 सैम्पल, एमएमयू में 07 सैम्पल रैट के माध्यम से जांच की गई है। इन 79 सैम्पलों में से 12 सैम्पल कोरोना संक्रमित निकलें है। इनमे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 10 सैम्पल, सीएच नालागढ़ में 01 व एमएमयू अस्पताल में 01 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव निकला है। ट्रुनेट के माध्यम से भी 04 सैम्पल सीएचसी नालागढ़ में जांच की गई है।

शनिवार को आए 47 कोरोना मामलों में 36 पुरुष व 11 महिलाएं संक्रमित हुई है। इनमे सोलन में 16, बद्दी में 17, नालागढ़ में 05, परवाणू में 02, एमएमयू असप्ताल में 03, कंडाघाट में 02, चायल में 01 व कसौली में 01 कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। इन 47 मामलों में डारेक्ट कॉन्टेक्ट 17, आईएलआई 23, गर्भवती महिला 01, ट्रेवलर्स 01, वालंटियर 03 व एक आईपीडी है।

जिला में शनिवार को एक की मौत
सोलन जिला में मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 63 वर्षीय व्यक्ति की आईजीएमसी जाते हुए रास्ते मे एम्बुलेंस में मौत हो गई। यह व्यक्ति अर्की का रहने वाला था और इसे अर्की से 25 सिंतम्बर को ईएसआई अस्पताल काठा रैफर किया गया था। व्यक्ति की हालत को देखते हुए इसे शनिवार सुबह ईएसआई अस्पताल काठा से आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया था, लेकिन इस व्यक्ति ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

News Archives

Latest News