जिला सोलन में शनिवार को भी 26 कोरोना पॉजिटिव मामले, आंकड़ा 300 पार

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
जिला सोलन के बीबीएन क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को भी कोरोना वायरस का क्रम जारी रहा और बीते दस दिनों से लगातार कोरोना वायरस के मामले आ रहे है। रविवार को जिला सोलन के बीबीएन क्षेत्र में 25 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि एक मामले की पुष्टि पीजीआई चंडीगढ़ में हुई है। कुल मिलाकर जिला सोलन में रविवार को 26 कोरोना पॉजिटिव केस आए है। साथ ही शनिवार को अंडर प्रोसेस सैम्पलों में भी अभी आठ सैम्पल रविवार को भी प्रोसेस में है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में रविवार को 26 कोरोना पॉजिटिव केस आए है। इनमे से अधिकार कोरोना संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए है। जिला में कोरोना वायरस का आंकड़ा वर्तमान में 333 पहुंच गया है।

कहां कितने मामले
जिला में रविवार को आए 26 कोरोना पॉजिटिव केसों में दो रेंडम सेम्पलिंग के दौरान पॉजिटिव आए है जबकि तीन सैम्पल संक्रमित के सम्पर्क व एक डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हुआ है। इसके अलावा सात व्यक्ति विभिन्न उद्योगों के है व 10 व्यक्ति क्वारन टाइन सेंटर में पॉजिटिव हुए है और 2 बीते दिनों सोलन पहुंचे है व एक व्यक्ति पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

News Archives

Latest News