जिला मे उद्योग से डेढ़ टन एल्यूमिनियम फोइल चोरी 

Baddi Baddi + Doon Himachal News Others Solan
DNN नालागढ़ (रेखा शर्मा )
11 जनवरी। पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक फार्मा कंपनी से एल्यूमिनियम फोइल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह घटना उद्योग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। उद्योग प्रबंधन की शिकायत के बाद नालागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज ब्यान में विजय कुमार  निवासी पंचकूला हरियाणा ने बताया कि वह मैसा टिब्बा स्थित लोगस फार्मा में बतौर एचआर कार्यरत है। रविवार को उद्योग में छुट्टी होने के कारण केवल सिक्योरिटी गार्ड की उद्योग में था। रविवार को तक़रीबन 4.30 बजे उद्योग के गेट के अंदर फोर व्हीलर जिसका नंबर एचपी-93-6396 अंदर आया और उद्योग के पिछली तरफ स्क्रैप रखा गया था वहां गया। बाहर निकलते समय फोर व्हीलर तिरपाल से ढक्का हुआ था। जब इसने व नीरज ने अगले दिन सीसीटीवी फुटेज चैक की तो पाया कि स्क्रैप स्टोर से 95 हजार रूपये का एल्यूमिनियम फोइल चोरी हुआ है। उद्योग में डयूटी पर सिक्योरिटी गार्ड करनैल सिंह निवासी मंझौली तैनात था। सिक्योरिटी गार्ड व फोर व्हीलर चालक ने मिलीभगत कर उद्योग से फोइल चोरी किया। एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने उद्योग प्रबंधन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

News Archives

Latest News