DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
जिला सोलन में रविवार को भी दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए है। इनमे से एक मामला परवाणू और दूसरा मामला बद्दी का है। बताया जा रहा है कि परवाणू में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति एक उद्योग में कार्यरत है जबकि दूसरा व्यक्ति संस्थागत क्वारन टाइन में था। इन दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला का आंकड़ा 117 पहुंच गया है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी जिला में दो कोरोना के मामले आए है। हालांकि, जिला में एक्टिव केस 40 है और 77 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला सोलन से 422 सैम्पल जांच के लिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए थे। इनमे से 412 सैम्पलों की रिपोर्ट देर शाम तक जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई थी और यह सैम्पल नेगेटिव आए थे। जबकि 10 सैम्पल अंडर प्रोसेस थे। रविवार को इन 10 सैम्पलों की रिपोर्ट आ गई है और 8 सैम्पल नेगेटिव व 2 सैम्पल पॉजिटिव आए है।
शनिवार को इन संस्थानों से भेजे गए थे सैम्पल
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को भी सैम्पल जांच के लिए भेजे थे। यह 422 सैम्पलों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 130, नागरिक अस्पताल बद्दी से 77, ईएसआई काठा से 55, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 53, एमएमयू कुम्हारहट्टी से 44, नागरिक अस्पताल अर्की से 09, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट से 09, ईएसआई परवाणू से 14, ईएसआई झाड़माजरी से 27 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सायरी से 04 सैम्पल थे।
फॉलोअप सैम्पलों में से भी आठ की रिपोर्ट नेगेटिव
जिला में उपचाराधीन मरीजों स्वास्थ्य विभाग दिन-रात देखभाल कर रहा है। इसका परिणाम भी सामने आ रहा है कि जिला में रविवार को भी जिला में उपचाराधीन मरीजों में से आठ मरीज स्वास्थ्य हो गए है। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिला में वर्तमान स्थिति के अनुसार ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। बता दें कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को 09 फॉलोअप सैम्पल जांच के लिए भेजे थे। इनमे से आठ सैम्पल नेगेटिव आए है। साथ ही रविवार को जांच के लिए भेजे गए सैम्पलों में साथ सैम्पल अंडर प्रोसेस है।
















