DNN ऊना
03 अक्तूबर। जिला की विभिन्न पंचायतों में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने के चलते संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना संदीप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में अब तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड-19 के लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने के लिए जाने की अनुमति रहेगी।
उपायुक्त, ऊना संदीप कुमार ने बताया कि ईसपुर के वार्ड नं० 6 में चंचला देवी के घर से विशन सिंह के घर, धर्मपुर के वार्ड नं० 1 में रामस्वरूप के घर से अवतार सिंह के घर, दुलैहड़ के वार्ड नं० 2 में वकशीश सिंह के घर से शिंगारा सिंह के घर, पंंजावर के वार्ड नं० 4 में प्रोमिला देवी के घर से रेनु देवी के घर, कांगड़ के वार्ड नं० 4 में रविंद्र पाल के घर, ललड़ी के वार्ड नं० 9 में कमलेश देवी के घर से अमरजीत के घर, अजोली के वार्ड नं० 7 में अजय कुमार के घर, धतवाड़ा के वार्ड नं० 5 में निर्मला देवी के घर से गुरनाम सिंह के घर, एमसी ऊना के वार्ड नं०10 में देसराज के घर, बसदेहड़ा के वार्ड नं० 3 में विकल्प शर्मा के घर, जोह के वार्ड नं० 2 में जोह-मरवाड़ी रोड के उत्तर दिशा में बहादुर सिंह के घर, भड़ोलियां कलां के वार्ड नं० 3 में गुलशन कुमार के घर, चताड़ा के वार्ड नं० 5 में सुनीता देवी के घर से प्रवीण कुमार के घर, मावा कोहलां के वार्ड नं० 5 में गुरमीत सिंह की दुकान से विनोद कुमार हेयर सैलून तक, मावा कोहलां के वार्ड नं० 7 में सुरेंद्र सिंह के घर, लोअर भंजाल के वार्ड नं० 7 में होशियार सिंह के घर से स्वर्ण सिंह के घर, संतोषगढ के वार्ड नं० 5 में शकुंतला देवी के घर से नाहिंद्र के घर, रपोह मिसरां के वार्ड नं० 7 में सुरेश कुमार के घर, लोहारा के वार्ड नं० 5 में कांता देवी के घर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
डीसी संदीप कुमार ने बताया कि इसके अतिरिक्त ईसपुर के वार्ड नं० 6 में बलविंद्र सिंह के घर से तरसेम लाल के घर, दुलैहड़ के वार्ड नं० 2 में राम कुमार के घर, अजोली के वार्ड नं० 7 में धोनी के घर से शांटी के घर, एमसी ऊना के वार्ड नं०10 में धर्म पाल और ऊषा देवी के घर, जोह के वार्ड नं० 2 के शेष हिस्से, मावा कोहलां के वार्ड नं० 5 के शेष हिस्से, लोअर भंजाल के वार्ड नं० 7 के शेष हिस्से, मावा कोहलां के वार्ड नं० 7 के शेष हिस्से, संतोषगढ के वार्ड नं० 5 में राम मूर्ति के घर से तारा चंद के घर, रपोह मिसरां के वार्ड नं० 7 के शेष हिस्से, लोहारा के वार्ड नं० 5 के शेष हिस्से को बफर जोन में रखा गया है।















