जवाहर नवोदय विद्याललय में छठी कक्षा में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा होगी अब 7 नवम्बर को

Kullu Others

DNN कुल्लू (Kullu)

23 अक्तूबर । प्रिंसीपल जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय में छठी कक्षा में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा जो अप्रैल, 2020 में आयोजित की जानी थी, कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि अब इस परीक्षा को 7 नवम्बर, 2020 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड नवोदय विद्यालय समिति के वैब लिंकस से डाउनलोड कर सकते हैं।  इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल  जिला कुल्लू के कार्यालय में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक भी अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

News Archives

Latest News