DNN कुनिहार (चंद्र प्रकाश)
07 नवंबर। कुनिहार में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया जिसमें एक कैंटर गहरी खाई में जा गिरा कैंटर में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान सोमदत्त निवासी मंडी व चालक की पहचान वीर सिंह निवासी रामशहर नालागढ़ से हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की छानबीन में लग गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह 3 बजे के आसपास घटित हुआ है। जिसमें कैंटर गाड़ी नालागढ़ से शिमला रामपुर की और दूध व पनीर की सप्लाई लेकर जा रही थी। वही कुनिहार के समीप शारडाघाट के पास अचानक गाड़ी आनंदित होकर खाई में जा गिरी। हादसा सुबह होने के कारण इस हादसे की जानकारी नहीं मिल पाई। एक स्थानीय ग्रामीण द्वारा अपने रोजमर्रा के काम पर जाते हुए उसने सड़क के किनारे पड़ी कैंटर पर नजर पड़ी। व उसने तुरंत कुनिहार पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि कुनिहार के शारडाघाट में एक कैंटर गहरी खाई में गिर जाने का मामला सामने आया है। जिसमें मौके पर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल है जिसे शिमला रेफर कर दिया गया है पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हैं।














