DNN सोलन
कर्मचारी महासंघ के चुनावों से पहले कर्मचारी महासंघ के राज्य महासचिव एनआर ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान स्पष्ट किया कि महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की तिथि कांगड़ा के फतेहपुर में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में तय होगी। उन्होंने कहा कि महासंघ का प्रदेशाध्यक्ष लोकतांत्रिक तरीके से चुनावों के जरिए ही चुना जाएगा।
ठाकुर ने दावा किया कि अभी तक महासंघ के 9 जिलों में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, लेकिन किन्नौर, शिमला व कांगड़ा जिला के चुनाव होने बाकी है। उन्होंने दावा किया कि महासंघ के साथ 116 खंड युनिट व 86 विभागीय युनिटें जुड़ी है और पिछले 3 महीने में उनकी 92 हजार सदस्यता हो चुकी है। साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पिछले सरकार में जो कर्मचारी गायब रहे और जिन्होंने कभी कर्मचारियों के हितों की लड़ाई नहीं लड़ी वे आज कर्मचारियों के नेता बने है।
WATCH Video


















