DNN सोलन ब्यूरो
18 अक्तूबर। सोलन जिला में कोरोना वायरस के मामलों में काफी दिन बाद फिर राहत मिली है। रविवार को कम संख्या में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिला में 06 पुरुष व 01 महिला रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से 96 सैम्पलों की जांच की है। उनमें यह 07 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जबकि 89 सैम्पल नेगेटिव आए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला से 96 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमे 90 सैम्पलों की जांच केंद्रीय अनुसंधान संस्थान, कसौली में कई गई है, जिनमे 06 सैम्पल पॉजिटिव व 84 सैम्पल नेगेटिव आए है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से एमएमयू अस्पताल में जांचे गए 06 सैम्पलों में 01 सैम्पल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव व 05 सैम्पल नेगेटिवा आए है।
जिला 07 संक्रमित मरीजों में बद्दी 02, नालागढ़ 01, एमएमयू 02, अर्की में 01है। इनमे आईएलआई 05 व डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 02 मामलें है।















