कार ट्रक की टक्कर में 1 घायल

Arki Crime


दाड़लाघाट थाना के अंतर्गत भराडीघाट के समीप एक कार व ट्रक की भिड़ंत में कार चालक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार व्यक्ति कार में शिमला से बिलासपुर की ओर जा रहा था, अचानक भराडीघाट के समीप सामने से आ रहे ट्रक के साथ कार की टक्कर हो गई। घटना में कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया। डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक कार चालक का नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है तथा कार चालक शिमला के घोड़ा चौकी का निवासी बताया जा रहा है। उसे घायल अवस्था में आईजीएमसी ले जाया गया है।

News Archives

Latest News