DNN सोलन
सोलन शहरी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अंकुश सूद ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वे उसे बखूबी निभाने और पार्टी को हर बूथ पर मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे । सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान अंकुश सूद ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता रहे हैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शहर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेवारी दी है वे उस को निभाने के लिए दिन-रात कार्य करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए नए लोगों को कांग्रेस से जुड़ा जाएगा। सूद ने कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को सोलन शहर से लीड़ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सिटी अध्यक्ष के रूप में वे सोलन में संगठन को मजबूत बनाएंगे तथा जो पार्टी कार्यकत्र्ता किसी कारणवंश घरों में दुबके पड़े हैं उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में एनएसयूआई से उन्होंने राजनीति में पंाव रखा। पिछले 20 वर्षों से वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं तथा संगठन की मजबूती के लिए ही कार्य किया है। सूद ने एक प्रश्र के जवाब में कहा कि जब भी शक्तियों का विकेद्रीयकरण होता है तो संगठन में थोड़ी बहुत तनाव होता है।















