कलाकारों ने गीत-संगीत से जल शक्ति विभाग की योजनाओं बारे किया जागरूक

Himachal News Others Una
DNN ऊना
11 अक्तूबर: जल शक्ति विभाग के सौजन्य से पूर्वी कलामंच जलग्रां के कलाकारों ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत सनोली व अजोली में लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल शक्ति विभााग द्वारा चलाई जाा रही योजनाओं बारे जागरूक किया गया।
इस बारे जानकारी देेते हुए अधिशाषी अभियंता विनोद धीमान ने बताया कि फोक मीडिया दलों द्वारा इस दौरान जल जीवन मिशन तथा जलगुणवत्ता एवं निगरानी कार्यक्रम के तहत लोगों को दूषित जल से होने वाले नुक्सान, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, एफटीके किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच व शुद्ध पेयजल की सुनिश्चितता बनाए रखने बारे जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सनोली प्रधान जसवीर कौर, अजोली प्रधान संदीप कुमार, काॅर्डिनेटर अंबेदिका शर्मा व जेई अशोक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाईज़र पदों के लिए साक्षात्कार 14 को
ऊना, 11 अक्तूबर: मैसर्ज़ ईवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड शिमला द्वारा 100 पद सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाईज़र के अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 14 अक्तूबर को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना के सभागार में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास तथा बीए पास होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अभ्यार्थी की आयु 20 से 37 वर्ष के मध्यम होनी चाहिए।
अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थी को 12 से 27 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9418217918 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
-0-

News Archives

Latest News