डीएनएन बद्दी
बद्दी बरोटीवाला में कबाड़ के नाम पर उद्योगपतियों को धमकाने को लेकर हो रही गुंडागर्दी बर्दाशत नहीं की जाएगी। पार्टी व विधायक के नाम पर गलत काम करने वाले आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस बात के संकेत दून भाजपा विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ (बीबीएनआईए) द्वारा उनके सम्मान में आयोजित विशेष बैठक में दिए। इसके अलावा विधायक को औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से रूबरू करवाया गया। बीबीएनआईए कार्यालय में सर्वप्रथम पदाधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया। उद्यमियों के साथ बैठक में विधायक दून परमजीत ने कहा कि बीबीएन के सभी संगठनों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं पर सुझाव का विशेष खाका तैयार होगा। जिसे हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर के समक्ष रखा जाएगा। यह अकेले उद्यमियों की ही समस्याएं नहीं है बल्कि बीबीएन के हर व्यक्ति से जूड़ी समस्याएं हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कबाड के नाम पर कोई व्यक्ति उद्योगों में गुंडागर्दी व उत्पात मचाता है तो उसको सहन नहीं किया जाएगा क्योंकि सीएम का साफ आदेश है कि प्रदेश को बेहतर औद्योगिक राज्य बनाना है। अगर मेरे नाम पर बिना वजह कोई उद्यमियों के साथ धक्का करता है उसकी सूचना पुलिस या मुझे फोन पर दो। उन्होंने कहा कि उद्यमी उद्योगों को स्थानीय लोगों को उद्योगों में यथासंभव व सिस्टम से काम व रोजगार देें। हर युवा अपने काम की कोटेशन कारखानों में दे और अगर उद्यमी को वह रेट वाजिब लगता है तो उसको काम अवश्य दें। संघ के अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल व महामंत्री यशवंत गुलेरिया ने बताया कि बीबीएन में 2200 छोट-बड़े उद्योग काम कर रहे हैं। जिनके माध्यम से 2.75 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। उन्होंने समस्याओं के संबंध में ध्यान केंद्रीत करते हुए कहा कि बीबीएन में स्क्रैब माफिया, उद्योगों में चोर गिरोह, सड़कों की दुर्दशा, ट्रेफिक जाम जैसे मुद्दे अहम है। इसके अलावा सरकारी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, ग्रीन पार्क, खेल मैदान, स्ट्रीट लाईट, डे्रनेज सिस्टम, गंदगी व अन्य समस्याओं से अवगत करवाया। महासचिव ठाकुर वाई.एस गुलेरिया ने बैठक उपरांत सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर विधायक परमजीत प मी के साथ बीबीएनआईए अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, दीपक भंडारी, वाईएस गुलेरिया, राजिंद्र गुलेरिया, संजय खुराना, विपिन गुप्ता, अरूण रावत, संदीप वर्मा, अश्विनी शर्मा, पूरी, एसके राखी, राजीव सत्या, केएल गुप्ता, बीएस ठाकुर, भगवान सैणी, प्रदेश सदस्य भाजपा डा श्रीकांत, डीआर चंदेल, जिला भाजपा सचिव बलविंद्र ठाकुर, अमर चंद ठाणा, सुमित शर्मा, तरसेम चौधरी, किशौर ठाकुर, हंसराज मेहता, हरनेक ठाकुर, कुलवंत चौधरी, कुलदीप चौधरी, रामलोक चौधरी व उपस्थित रहे।















