ऐसे भी आती है मौत………पत्थर पर बैठा था अचानक

Crime Solan

DNN  कसौली
कहते है कि मौत अटल है और वह कहीं पर भी आ सकती है। ऐसा ही कुछ कसौली के गडखल में हुआ। यहां पर सड़क किनारे एक पत्थर पर बैठा मजदूर अचानक नीचे गिर गया। उसे लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को पता चल पाएगा। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान दलीप निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। यह व्यक्ति गांव शांवली गडखल में मजदूरी का काम करता था।

News Archives

Latest News