उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने मनाली रोहतांग मार्ग के बारे मे किया यह आदेश जारी

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

13 जून। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने आज यहां बताया कि मनाली रोहतांग मार्ग को यातायात के लिए आज 13 जून 2023 से खोल दिया गया है । इस बारे आदेश जारी कर दिये गए है।
उन्होंने बताया कि उपमंडलाधिकारी मनाली से प्राप्त सूचना के अनुसार  उप पुलिस अधीक्षक मनाली तथा बीआरओ के अधिकारियों द्वारा मनाली  रोहतांग सड़क का संयुक्त निरीक्षण करने के उपरांत  इस मार्ग को यातायात के लिए उपयुक्त बताया गया है । उन्होंने कहा कि इसी के दृष्टिगत  मनाली से रोहतांग तक यातायात आरंभ करने के निर्देश जारी किये हैं । उन्होंने कहा कि यातायात की अनुमति हरित प्राधिकरण के आदेशों और शर्तों के अनुसार दी जाएगी।

Latest News