ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जांच 08 मई को प्रातः 09.00 बजे से – राहुल जैन

Others Solan

Dnewsnetwork
शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) की प्रथम स्तरीय जांच 08 मई, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से ठोडो मैदान के समीप नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं इस कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी राहुल जैन ने दी।
राहुल जैन ने कहा कि नगर निगम सोलन, नगर पंचायत कण्डाघाट, अर्की तथा नगर परिषद परवाणू एवं नालागढ़ के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जांच 08 मई, 2026 को की जाएगी। यह कार्य राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रथम स्तरीय जांच के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि पूर्ण पारदर्शिता एवं सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

News Archives

Latest News