डीएनएन कसौली
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का लक्ष्य आम आदमी का हित तथा समाज के सभी वर्गों तक विकास के लाभ सुनिश्चित बनाना है। डा. राजीव सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत जाडली तथा पट्टा बरौरी में नागरिक अभिनंदन समारोहों को स बोधित कर रहे थे। डा. राजीव सैजल ने कहा कि समग्र विकास के लाभ अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पंहुचाने तथा समाज के सभी वर्गों का दीर्घकालिक हित सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से ही राज्य सरकार ने भाजपा के स्वर्णिम हिमाचल दृष्टि पत्र-2017 को नीतिगत दस्तावेज घोषित किया है। प्रदेश सरकार नीतिगत दस्तावेज में की गई घोषणाओं को निर्धारित समयवधि में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आरंभ में सभी विभागों के लिए 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि सही दिशा में विकास सुनिश्चित हो सके। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार ने सत्ता स भालते ही समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बिना किसी आय सीमा के प्रदान की जा रही सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष कर दिया गया है। इससे बड़ी सं या में वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित होंगे।















