DNN कुल्लू
11 अगस्त। देश आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है। इस साल को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने देश के प्रधानमंत्री के आह्वान ‘आओ हम मिलकर गाएं राष्ट्रीय गान’ में सभी जिलावासियों को सम्मिलित होने का आग्रह किया है।
आशुतोष गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय गान को ूूूण्तंेीजतंहंदण्पद लिंक पर लाॅग-इन करें, अपना नाम तथा आयु दर्ज करें। खड़े होकर राष्ट्रीय गान रिकार्ड कर वीडियो बनाएं और इस वीडियो को अपलोड करें। इस प्रकार अमृत महोत्सव में आपकी भागीदारी सहभागिता हो जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि बच्चे, नौजवान व वरिष्ठ जन सभी आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल हों। इसके लिए केवल आपको उपरोक्त लिंक में दो से तीन मिनट का समय देना है।















