DNN मनाली
ऊझी घाटी में एक बच्ची के साथ नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नेपाली शराब के नशे में धुत था और उसने लड़की को फोन पर अश्लील फिल्में दिखाई और उसके बाद इससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके 32 वर्षीय जीवन लाल टंडेल को गिरफ्तार कर लिया है।
कुल्लू की एस.पी. शालिनी अग्निहोत्री ने आरोपी के खिलाफ मामला दजज़् होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पुलिस ने पाया है कि आरोपी पतलीकूहल क्षेत्र में पिछले 3 महीनों से मिस्त्री का काम कर रहा है। रविवार को आरोपी दिन भर पतलीकूहल में शराब पीता रहा और उसके बाद नशे में धुत्त होकर अपने किराए के कमरे की ओर चल दिया।
रास्ते में उसे नेपाली मूल के ही कुछ बच्चे खेलते हुए नजर आए, उनमें से 5 साल की एक लड़की को वह पनग्रां मागज़् पर अपने साथ ले गया। लड़की को सेब खिलाया और उसके बाद कुछ आगे जाकर लड़की को अपने मोबाइल फोन में अश्लील फिल्म दिखाई। इसके बाद उसे हवस का शिकार बना डाला।



















