होमगार्ड कमाडेंट ने बद्दी फायर ब्रिगेड कार्यालय का किया निरीक्षण

Baddi + Doon Crime
DNN बद्दी (Baddi News )
होमगार्ड के कमांडेंट डॉ.शिव कुमार ने  शनिवार को बद्दी में बन रहे फायर ब्रिगेड भवन का निरीक्षण किया। उन्होने निर्माण कार्य पर संतोष जताते हुए कहा कि अब भवन को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा दिसंबर तक यह बन कर तैयार हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि साढ़े चार बीघा जमीन पर बन रहे इस भवन पर पांच करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। यह कार्यालय प्रदेश में अपनी तरह का एक माडल के रूप में तैयार होगा। यहां पर पांच गैराज गाडिय़ों को पार्क करने के लिए बनाये गए है। इसके अलावा होज टावर व होज टैंक भी बनाया गया है। जिससे पाइप को धोने व सुखाने का कार्य किया जाएगा। इस भवन मे दो रेजिडेंशियल क्र्वाटर तथा एक वीआईपी रूम बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते यहां पर खुले में यह कार्यालय में होना चाहिए । फायर ब्रिगेड के कर्मी 24 घंटे ड्यूटी के लिए तैयार रहना पड़ता है। इसलिए पहले जो पहले कार्यालय था उसमें भवन की कमी व गाडिय़ां पार्क करने की बहुत कम जगह थी। उन्होंने बताया कि कुछ कंपनियों ने एनओसी नहीं लिया हुआ है। विभाग सभी उद्योगों की एनओसी की जांच करेगा और जिन उद्योगों ने नहीं ली है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  इस मौके पर फायर आफिसर कुलदीप ठाकुर भी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News