होम क्वारंटीन की उल्लंघना पर दो के खिलाफ FIR

Crime Kangra

DNN धर्मशाला

कांगड़ा जिला के आलमपुर में होम क्वारंटीन की अवहेलना करने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि बाहरी राज्यों या क्षेत्रों से आए हुए नागरिकों को निर्देश दिए गए हैंे कि 28 दिनों तक अपने घरों में रहें तथा सामाजिक दूरी की पूरी अनुपालना सुनिश्चित करें। इन निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का प्रावधान भी किया गया है तथा पचास हजार जुर्माना भी लगाया जाएगा।

अब प्रतिदिन 350 से पांच सौ सेंपल लिए जाएंगे
  उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में अब प्रतिदिन साढ़े तीन से पांच सौ सेंपल लिए जाएंगे ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है तथा रेड जोन से आने वाले लोगों को 28 दिन के संस्थागत क्वांरटीन पर रखा जा रहा है। इसके साथ ही रेंडम सैंपलिंग भी आरंभ की गई है।

News Archives

Latest News