DNN सोलन
सोलन सदर पुलिस की टीम ने दोहरी दिवाल के नजदीक एक युवक को 33.68 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच में पाया है कि यह युवक दिल्ली हैरोइन लेकर हिमाचल आ रहा था।
पुलिस के अनुसार दोहरी दीवाल पर सदर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक टैक्सी यहां पर आई और इसमें सवार कुणाल नाम के युवक के पास से पुलिस ने 33.68 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

















