DNN सोलन, 18 मार्च
धर्मपुर पुलिस ने हैरोइन तस्करी के मामले में चंडीगढ़ से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। धर्मपुर पुलिस को सूचना मिली की चंडीगढ़ की तरफ से एक बाइक में सवार होकर दो युवक आ रहे है जोकि हैरोइन बेचने का कार्य करते है। इस पर पुलिस ने नाका लगाया और बाइक को रोककर चैक किया गया तथा बाइक पर बैठे आरोपियों अभिषेक निवासी कसौली जिला सोलन व रजत शर्मा निवासी सोलन को 9.29 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था । यह जानकारी देते हुए एसपी गौरव सिहं ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज करके जांच शुरू की और आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह उक्त हैरोईन को चंडीगढ़ से नशा तस्कर आरोपी कपिल से खरीदकर लाए थे । इसपर पुलिस ने आरोपी कपिल देव को पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। खुलासा हुआ है कि आरोपी कपिल पिछले 5 सालों से चिट्टा की तस्करी में संलिप्त है और इसके बेटे के ख़िलाफ़ भी चिट्टा तस्करी के मामले पंजीकृत हैं।















