Dnewsnetwork
16 जून 2026 को कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में सीबीएसई के तत्वावधान में हैप्पी क्लासरूम विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव मैनरा तथा प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को सकारात्मक, आनंदमय एवं तनावमुक्त शिक्षण वातावरण के निर्माण हेतु प्रभावी रणनीतियों से अवगत कराना था।
कार्यशाला का संचालन सीबीएसई संसाधन व्यक्तियों कविता शर्मा एवं नम्रिता जेम्स ने किया। विभिन्न सहभागितापूर्ण गतिविधियों, समूह चर्चाओं एवं व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों के भावनात्मक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को प्रोत्साहित करने के उपायों से परिचित कराया गया। कार्यशाला में कक्षा में सकारात्मक संबंधों, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता तथा समग्र कल्याण को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।
यह कार्यक्रम शिक्षकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ। विद्यालय परिवार ने संसाधन व्यक्तियों एवं सभी प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।














