हैंडबाल प्रतियोगिता का ट्रायल आज संतोषगढ़ में

Himachal News Sports Una
DNN ऊना,
1 नवंबर: 30वीं राज्य स्तरीय महिला व पुरूष हैंडबाल प्रतियोगिता मंडी जिला के बलद्वाड़ा में 8 से 10 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। यह जानकारी जिला हैंडबाल संघ के महासचिव मुनीष राणा ने देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए 2 नवंबर को सांय 4 बजे रावमापा संतोषगढ़ में ऊना जिला के पुरूष व महिला हैंडबाल खिलाड़ियों का ट्रायल रखा गया है। जिसके आधार पर राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन समिति में एमएम गर्ग, अश्विनी सत्ती व कृष्ण कुमार शामिल रहेंगे। उन्होंने जिला के सभी खिलाड़ियों से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित ट्रायल में भाग लेना सुनिश्चित करें।

News Archives

Latest News