हेल्थ केयर स्टाफ के 443 सदस्यों का हुआ टीकाकरण

Others Una
DNN ऊना
19 जनवरी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना में कोरोना महामारी का अंत करने के लिए 16 जनवरी  से टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह टीकाकरण 22, 23, 28, 30 जनवरी व 1 फरवरी को जारी रहेगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना, डाॅ रमन कुमार शर्मा ने बताया कि टीकाकरण सर्वप्रथम हेल्थ केयर स्टाफ तथा फ्रंट लाईन वर्कर्स को लगाया जा रहा है। इसके उपरांत 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों तथा गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। इसके उपरांत सभी जरुरतमंदों का टीकाकरण किया जायेगा।
सीएमओ ने बताया कि यह कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। जिला में कुल 5379 हेल्थ केयर स्टाफ टीकाकरण के लिए पंजीकृत हैं जिनमे से 443 का टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण के पश्चात 4 व्यक्तियों को ही मामूली प्रभाव, हल्का बुखार हुआ है। यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लगाने के पश्चात हल्का बुखार, दर्द होना सामान्य बात है।
डॉ रमन कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण स्वैच्छिक है परन्तु स्वयं की सुरक्षा और बीमारी के प्रसार को सीमित करने के लिए वैक्सीन की दोनों खुराक लेना आवश्यक है। वैक्सीन लेने के बाद भी मास्क पहनना, उचित सामाजिक दूरी, हाथ धोना नियमों का पालन करना भी जरूरी है।

News Archives

Latest News