DNN सोलन
जिला सोलन पुलिस ने नाके के दौरान चार युवकों के कब्जे से 8.05 ग्राम हेरोइन व 3.47 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर किया है और आगामी कारवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मपुर की चौकी डगशाई पुलिस ने बीती रात्रि को सोलन- नाहन रॉड पर जीरो प्वायंट पर नाक लगाया हुआ था। तभी नाहन की ओर से कुमारहट्टी की तरफ़ आ रही कार को जांच के लिए रोका गया। जिसमे चार व्यक्ति सवार थे। पुलिन ने जब कार की तलाशी ली तो चालक वाली ताकी के दराज से 8.05 ग्राम चिट्टा और 03.47 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाही की जा रही है। डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आज चारों युवकों को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बक्शा नही जाएगा।















