20 अगस्त। हिमाचल में अधिकारियों के स्थानांतरण का सिलसिला नहीं रुका है। गुरुवार को भी हिमाचल सरकार ने दो आईएएस और चार एचएएस के तबादले कर दिए है। हिमाचल में सोलन, ठयोग, कुल्लू व ज्वाली के एसडीएम का तबादला किया हैं। आदेशों के अनुसार आईएएस अधिकारियों में एसडीएम कुल्लू के पद पर तब्दील किए गए अजय कुमार यादव को एसडीएम सोलन तथा एसडीएम डलहौजी तब्दील किए गए सौरभ जस्सल को एसडीएम ठयोग लगाया गया है। एचएएस अधिकारियों में एडीएम कांगड़ा मस्त राम को राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर का निदेशक लगाया गया है। इसी तरह एसडीएम सोलन राहित राठौर एडीएम कांगड़ा, सहायक बंदोबस्त अधिकारी डा. अमित गुलेरिया एसडीएम कुल्लू तथा एसडीएम ठियोग, कृष्ण कुमार शर्मा को एसडीएम ज्वाली लगाया गया है। इसके अलावा एसडीएम डलहौजी से एसडीएम ज्वाली तब्दील किए गए जगन ठाकुर के तबादला आदेश को रद्द किया गया है। राज्य सरकार ने एचएएस अधिकारी भागचंद नेगी को भू-अधिग्रहण अधिकारी पार्वती प्रोजैक्ट कुल्लू के पद के अलावा सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है।




















