हिमाचल युवा कांग्रेस में जल्द दिखेंगे नए चेहरे

Himachal News National/International Politics

डीएनएन दिल्ली
दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस का महाअधिवेशन का आयोजन किया। इसमें हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया।इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा लाए गए राजनैतिक प्रस्ताव में भाग लिया और इस प्रस्ताव का समर्थन किया। आने वाले समय में किस तरह से कांग्रेस का रोड मैप रहेगा, इस पर अधिवेशन में चर्चा हुई । प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने दिल्ली से जानकारी देते हुए बताया कि इस अधिवेशन में राहुल गांधी ने सभी से विस्तार पूर्वक चर्चा की और किस प्रकार युवा कांग्रेस का क्या रोल रहेगा इसकी जानकारी भी दी। अधिवेशन में युवा कांग्रेस को जनता के बीच जाकर कांग्रेस द्वारा किए गए कामों और मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए। मनीष ने बताया कि 2019 के चुनाव के बारे में भी अधिवेशन में चर्चा की गई। मनीष ठाकुर बताया कि अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि युवा कांग्रेस में काम करने वाले युवाओं तरजीह दी जाएगी और निष्क्रिय नेताओं व पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखया जाएगा। हिमाचल युवा कांग्रेस की टीम में नए चेहरे देखने को मिलेंगे जल्दी ही इसकी घोषणा की जाएगी। हिमाचल प्रदेश से इस अधिवेशन में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, प्रदेश महासचिव विवेक कुमार, प्रदेश महासचिव विनोद जिंटा, प्रदेश महासचिव सुरजीत भरमौरी, लोकसभा शिमला अध्यक्ष संजय ठाकुर, लोकसभा महासचिव हमीरपुर विशाल शर्मा, लोकसभा सचिव हमीरपुर आशीष ठाकुर, अध्यक्ष विधानसभा धर्मपुर रितेश शर्मा, महासचिव शिमला शहरी युवा कांग्रेस आशीष शर्मा उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News