हिमाचल में सड़क से नीचे लुढ़का वाहन, 2 की मौके पर ही मौत, 4 लोग घायल

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला
13 दिसंबर। पुलिस थाना रामपुर के तहत नरेण पंचायत के बशड़ी गांव के समीप देर शाम एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन मे सवार अन्य चार लोग घायल हुए है। सभी घायलों का उपचार रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वाहन नंबर एचपी63बी-5158 मझेवटी से अस्थाना रोहड़ू की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन नरेन पंचायत के बछड़ी के समीप पहुंची, तो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा लुढ़का। दुर्घटना के समय वाहन में 6 लोग सवार थे। हादसे में दया सिंह व आदित्य निवासी अस्थाना रोहडू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा वाहन में सवार अन्य चार घायलों में जिया लाल, रती राम, निशा व प्रीति शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Latest News