DNN कुल्लू
15 जून। जिला कुल्लू के डोभी के समीप एक पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पायलट व हरियाणा के अंबाला के रहने वाले पर्यटक युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डोभी के समीप पैराग्लाइडर का पायलट उड़ान भरकर आ रहा था। इसी दौरान मौसम भी खराब हो गया और तेज हवा के कारण पायलट का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते दोनों जमीन पर आ गिरे। स्थानीय लोगों ने दोनों को गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। हादसे में पायलट सहित पर्यटक की मौत हो गई। वही पर्यटन विभाग ने भी इस बारे एक टीम गठित कर दी है और इस पूरे मामले की भी छानबीन की जा रही है। इस हादसे में स्थानीय युवक किशन गोपाल व अंबाला के रहने वाले पर्यटक आदित्य की मौत हो गई है। वहीं कुल्लू पुलिस की टीम भी अस्पताल में कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुट गई है और दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वही, एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई है। वहीं कुल्लू पुलिस की टीम भी अब मामले की जांच में जुट गई है।















