DNN कुल्लू
05 मई । जन जातीय ज़िला लाहुल स्पिति में ठोलंग के पास एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें चालक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार एक इनोवा गाड़ी नंबर एचपी-02के 1932 बीती रात को लाहुल के ठोलंग गांव के पास तोज़िंग नाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि चालक इस वाहन में अकेला था और वह अपने ससुराल जा रहा था। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सुबह देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक मृत मिला।
मृत चालक का नाम जग्गा बताया जा रहा है, जो कुल्लू के पतलीकूहल का रहने बाला बताया जा रहा है। एसपी लाहुल स्पिति मानव वर्मा ने बताया कि घाटी के सब डिवीज़न लाहुल के अंतर्गत आने बाले ठोलंग के पास तोज़िंग नाला में एक इनोवा गाड़ी एचपी 02के- 1932 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें चालक अकेला था, जिसकी इस हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।















