हिमाचल में चरस की खेप के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Chamba Crime

DNN चंबा

19 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला पुलिस ने चंबा-तीसा मार्ग पर एक व्यक्ति को 824 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है।
पुलिस के मुताबिक पीएस सदर चंबा की अगुवाई में जब पुलिस टीम वियारी मोड पर गश्त कर रही थी, तो इसी दौरान हाथ में कैरी बैग लेकर कोटी मार्ग की ओर आ रहे व्यक्ति ने पुलिस को देखकर कैरी बैग को सड़क पर फेंक दिया और भागने का प्रयास किया। व्यक्ति की इस हरकत पर पुलिस को संदेह होने पर उसे पकड़ लिया गया। कैरी बैग की तलाशी ली तो उसमें से 824 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस दल ने चरस आरोपी की पहचान नरेश कुमार निवासी ग्राम सहलुइन पीओ थानेकोठी तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में की है। डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है और जांच जारी है।

News Archives

Latest News