हिमाचल में अढ़ाई किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार,पुलिस को ऐसे मिली कामयाबी

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

10 दिसंबर। नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के तहत पुलिस की विशेषण अन्वेषण शाखा की टीम एक व्यक्ति को दो किलो 527 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा । जानकारी देते हुये कुल्लू के एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम शमशर में गश्त पर थी । इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बुच्छैर गांव से चरस लेकर पैदल नैणी गाड़ की तरफ से आ रहा है । जिस पर पुलिस टीम ने गोपनीय तरीके से नाकाबंदी करते हुये उस व्यक्ति को घेर लिया , जो अपनी पीठ पर पीठठू बैग उठाये हुये था । पुलिस टीम द्वारा उससे बैग के संदर्भ में पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया । जिस पर उसके बैग की तलाशी ली तो उसके बैग से दो किलो 527 ग्राम चरस बरामद हुई । बताया कि व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय धनी राम पुत्र लाल दास गांव बुच्छेर डा जांओ तह, आनी जिला कुल्लू के तैर पर हुई है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News