हिमाचल में HRTC की चलती बस में लगी आग, ऐसे बची सवारियों की जान

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

04 अप्रैल। जिला चंबा के सुंडला-सलूनी मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई। घटना में बस पूरी तरह से राख हो गई है। गनीमत यह रही कि बस से धुआं उठता देख चालक व परिचालक ने उसे किनारे खड़ा कर दिया और बस में मौजूद सवारियां पहले ही बाहर निकल गई। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। यह बस चंबा से सलूणी होते हुए लंगेरा जा रही थी। चम्बा से बस 12:55 बजे चंबा चली और डेढ़ से 2 घंटे का सफर तय करने के बाद डनून घराटनाला के पास पहुंची, तो बस में अचानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह से राख हो गई। बस में 18 से 20 सवारियां मौजूद थी।

Watch Video

News Archives

Latest News