DNN चंबा
28 अप्रैल । जिला चंबा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक सड़क हादसे में एक स्कूली विद्यार्थी की मौत हो गई। जबकि नौ घायल हो गए हैं।
दरअसल चंबा-सराहन मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी का चालक भी घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रोजमर्रा की तरह स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे बोलेरो गाड़ी से घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा पेश आया।
हादसे के बाद निजी गाड़ियों व एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।















