हिमाचल प्रदेश मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता में 6 खिलाड़ी बने चैम्पियन

Solan Sports

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)

हिमाचल प्रदेश मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप मंगलवार को सोलन जि़ला के कुम्हारहट्टी में सम्पन्न हो गई। समापन समारोह की अध्यक्षता बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया केसदस्य सुरिन्द्र महाजन ने की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। कर्नल राज परमार व रमेश चौहान इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर हिमाचल बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी रमेश ठाकुर, रमेश चौहान, बलवंत झौटा, बलवीर पटियाल, डॉक्टर सुरिंदर शर्मा, मोहित दत्ता,पंकज शर्मा और अन्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता के 35 वर्ष आयु वर्ग में सोलन केयोगेश चौहान विजेता बने जबकि शिमला के सन्नी पापटा उपविजेता रहे। इसी आयुवर्ग के डबल मुकाबले में भी सोलन के योगेश चौहान और यादविंदर सेन विजेताजबकि सोलन के प्रिंस और धर्मेंद्र उपविजेता रहे। प्रतियोगिता के 40 वर्ष आयु वर्गमें कांगड़ा के हतींद्र सैनी विजेता व हमीरपुर के सुशील ठाकुर उपविजेतारहे। इसी आयु वर्ग के डबल मुकाबले में प्रदीप ठाकुर व सुशील ठाकुर विजेता वकांगड़ा के हतींद्र सैनिव विश्वनाथ मलकोटिया उपविजेता रहे। 45 वर्ष आयु वर्ग केएकल मुकाबले में ऊना के राजीव सचदेवा विजेता ओर ऊना के ही कोमल मालिकउपविजेता रहे। इसी आयु वर्ग के डबल मुकाबले में शिमला के विजय धौटा व विकाससूद विजेता और डॉक्टर मदन व संजय आचार्य उपविजेता रहे। प्रतियोगी के 50 वर्षआयु वर्ग के एकल मुकाबले में ऊना के हरिंद्र विजेता व कांगड़ा के सुनीलटाटा उपविजेता रहे। इसी आयु वर्ग के डबल मुकाबले में बलदेब व एस आर भाटियाविजेता और सुनील टाटा व तिलक ठाकुर उपविजेता रहे। प्रतियोगिता के 55 वर्षआयु वर्ग में शिमला के चंद्र शेखर तुर्की लगातार चौथी बार विजेता बने जबकिकैप्टन राजपूत उपविजेता रहे।इसी आयु वर्ग के डबल मुकाबले में चंद्र शेखरतुर्की व एस आर भाटिया विजेता जबकि अशोक आंगरा और आर एस राजपुतदूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के 60 वर्ष आयु वर्ग के एकल मुकाबले में आरएस राजपूत विजेता और वी के जोशी उपविजेता रहे। इसी आयु वर्ग के डबल मुकाबलेमें आई पी शर्मा व आर के ठाकुर विजेता और बी एस शांडिल उपविजेता रहे।प्रतियोगिता के 65 वर्ष आयु वर्ग के एकल मुकाबले में मंडी के विद्यासागर शर्माविजेता और पी आर राणा उपविजेता रहे। इसी वर्ग के डबल मुकाबले में पी आरराणा व विद्यासागर विजेता और बी एस शांडिल व डॉक्टर नारंग उपविजेता रहे।हिमाचल बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव राजिंदर शर्मा ने बताया कि इसप्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता राजस्थान के जयपुर में 25 फरवरी से होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

News Archives

Latest News