DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
30 जनवरी। हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस और बीजेपी से छुटकारा चाहती है। यह बात आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने हिमाचल दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में तीसरे विकल्प के रूप में उभरने वाली आम आदमी पार्टी अब आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जुट चुकी है और उन्होंने दावा किया है कि 2022 में हिमाचल में आप आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि देवभूमि में भी आप आम आदमी पार्टी एंटर हो चुकी है उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस भाजपा को छोड़ इस बार आम आदमी पार्टी को समर्थन देगी।
दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल में होगा विकास
उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया गया है उसी तर्ज पर हिमाचल में भी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सरकारें 5 सालों के बाद हिमाचल प्रदेश में बदलती रहती है लेकिन अब प्रदेश की जनता के पास तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी है।
आप पार्टी प्रदेश की 68 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता उन्हें 2022 के चुनाव में सत्ता में लेकर आएगी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने दावा किया कि वे आगामी 2022 के चुनाव में प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे