DNN शिमला
13 अप्रैल। जिला शिमला के रामपुर बुशहर उपमंडल के तहत मुनीश पंचायत में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस हादसे में पति और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मुनिश पंचायत में एक ऑल्टो कार नंबर एचपी 06बी -3507 डिबरी के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार लगभग 100 मीटर सड़क से नीचे नाले में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें पति और पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरेश कुमार और गुड्डी के रूप में हुई है। ये दोनों मुनिश पंचायत के ही रहने वाले थे।
उधर मुनीश पंचायत प्रधान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। इस हादसे में मुनीश गांव के साथ डीबरी नामक स्थान के रहने वाले दंपति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाने में जुटी है।















