हिमाचल : खनन माफिया ने पुलिस व खनन विभाग कर्मियों पर किया हमला, पढ़े पूरा मामला

Himachal News Others Sirmaur

DNN पांवटा साहिब

12 मई। उत्तराखंड के साथ लगते सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह अब अवैध खनन को रोकने में लगे सरकारी कर्मचारियों पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे है। इसी तरह का मामला देर रात पांवटा साहिब के रामपुर घाट क्षेत्र में भी सामने आया है। यहां
खनन माफिया ने पुलिस व खनन विभाग कर्मियों पर हमला कर दिया। बुधवार देर रात सामने आए इस मामले में बताया जा रहा है कि खनन माफिया यमुना नदी के चोर रास्ते से खनन सामग्री ट्रक से ले जा रहे थे। इसी बीच
पुलिस और वन विभाग के कर्मियों ने खनन माफिया को रोकने का प्रयास किया, तो माइनिंग इंस्पेक्टर को ही अगवा कर लिया। पुलिस खनन माफिया के साथ भिड़ गई और माइनिंग इंस्पेक्टर को माफिया के चुंगल से छुड़ाया। इस दौरान माफिया ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया, जिससे पुलिस का एक जवान घायल हुआ है। इस संबंध में थाना पांवटा साहिब में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं खनन माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर यमुना नदी को पार कर उत्तराखंड की तरफ भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News