हिमाचल को ये DSP रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Crime Himachal News Kangra

DNN नूरपुर

पुलिस थाना जवाली के तहत एक मामले को दबाने की एवज में 45 हजार रुपये रिश्वत लेते डीएसपी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक डीएसपी जवाली को इन दिनों नूरपुर के कार्यकारी डीएसपी का कार्यभार दिया है। पुलिस थाना जवाली के तहत एक मामला दर्ज हुआ था। जिसे दबाने के लिए डीएसपी ज्ञान चंद ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। इस संबंध में आरोपी ने विजिलेंस में शिकायत की थी और कहा था कि डीएसपी ज्ञान चंद ने उन पर झूठा केस बनाया है और 50 हजार रुपए मांग रहा है। पांच हजार रुपये एडवांस दिए जा चुके थे और सोमवार को उसे 45 हजार रुपये कैश के साथ शिकायतकर्ता को डीएसपी कार्यालय नूरपुर में बुलाया था। यहां विजिलेंस टीम ने उसे 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा है। मामले की पुष्टि एसपी विजिलेंस उत्तरी क्षेत्र अरुल कुमार ने की है।

News Archives

Latest News