हिमाचल के छः बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त 

Chamba Himachal News Kangra Others
DNN चंबा/धर्मशाला
8 जुलाई। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर  विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज,विधायक भटियात विधानसभा  विक्रम सिंह जरियाल , सदर विधायक पवन नैय्यर , विधायक भरमौर विधानसभा जियालाल कपूर , अध्यक्ष जिला मार्केटिंग कमेटी डीएस ठाकुर  ने  गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना के साथ शोक संतप्त परिवार जनों को इस अपूर्णीय  क्षति को सहन करने की भी प्रार्थना की है ।वही दुसरी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, सरवीण चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के चले जाने से जो क्षति हिमाचल को हुई है, वह शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि में निःशब्द हूं। वीरभद्र सिंह के यूं चले जाने पर हर हिमाचलवासी आज सदमें में हैं। हिमाचल के लिए यह एक बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उनकी मजबूत इच्छाशक्ति, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। हिमाचल के इतिहास में उन्होंने जो विकास की गाथा लिखी है, उसे हिमाचल सदियों-सदियों तक याद रखेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

News Archives

Latest News