हिमाचल की शांत वादियों में फिर गोली कांड की गूंज, 2 की मौत

Crime Himachal News

DNN धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में अब गोलियों की गूंज सुनना शुरू हो गई है। पिछले कुछ समय से प्रदेश में गोलीकांड बढ़ गए है। कसौली गोली कांड की गूंज अभी कम ही नहीं हुई थी कि अब कांगड़ा के ज्वाली में दो गुटों में बहस गोलीकांड में बदल गई। घटना में 2 युवकों के मौत की सूचना है। घटना हरसर गांव में घटी है। डी.एस.पी. ज्वाली मेघनाथ चौहान भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू हो गई है।


शुरूआती जांच में पता चला है कि 2 पक्षों में आपसी कहासुनी के चलते गोलियां चली। इस दौरान एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। मृतकों की पहचान राजेश व मोहन कुमार के रूप में हुई है। उक्त दोनों युवक दोस्त थे।

News Archives

Latest News